.


बुधवार, 18 नवंबर 2020

Delhi के New Ashok Nagar से Jewar Airport तक महज 50 मिनट में पूरा होगा सफर

  

                                                                  Jewar International Airport और दिल्ली के IGI Airport के बीच Connectivity बढ़ाने के लिए Yamuna Expressway वे Industrial Development Authority बड़ी योजना तैयार कर रहा है। Rapid Rail से Jewar International Airport  को जोड़ने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। पहले यह प्रस्ताव National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) को भेजा गया था। NCRTC ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था। दरअसल, NCRTC इस परियोजना में पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं है.


Key Points:-

चलेगी Rapid Rail, Yamuna Authority ने प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, पूरी जानकारी.

Jewar International Airport और IGI Airport को आपस में जोड़ा जाएगा.

इसके लिए Elevated Road और Rapid Rail दो बड़े विकल्पों पर विचार चल रहा है.

करीब 50 KM लंबा Track बनाना होगा, जिसके लिए 6860 करोड रुपए की जरूरत

                                                            अब Yamuna Expressway Industrial Development Authority की ओर से यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। Yamuna Authority ने केंद्र सरकार के Ministry of Urban Development से इस Project के लिए पैसे की मांग की है। Rapid Rail New Ashok Nagar से Jewar तक आएगी। यह करीब 50 KM का Track होगा। इस पर 8,680 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

                                                                      Jewar International Airport को IGI Airport से जोड़ने के लिए कवायद चल रही है। Yamuna Authority ने इस Project को तैयार करने की जिम्मेदारी Indian Railway की Technical Wing Rights को सौंपी थी। राइट्स ने  Yamuna Authority को दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प Rapid Rail है और दूसरा विकल्प Elevated Road है। राइट्स ने Rapid Rail को तरजीह दी है। यही वजह है कि Yamuna Authority ने पहले Rapid Rail Project पर काम शुरू किया है। विकल्पों में Rapid Rail भी शामिल है.

                                                       Project से जुड़े Yamuna Authority के एक अधिकारी ने बताया कि अगर Rapid Rail आती है तो IGI Airport से Jewar तक की दूरी करीब 88 KM होगी। New Ashok Nagar से Jewar तक जमीन का भी मसला आड़े नहीं आएगा। इसे Noida-Greater Noida Expressway के साथ-साथ या Central वर्ज पर बनाया जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि इसका प्रस्ताव NCRTC को भेजा गया था। Yamuna Authority की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। दरअसल, इस Project की लागत बहुत अधिक है। इसी के चलते NCRTC में यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ था। NCRTC इस वक्त Delhi-Meerut के बीच Rapid Rail Project पर काम कर रहा है.

Rapid Rail से 50 मिनट में Jewar से IGI Airport पहुंच जाएंगे

                                                 NCRTC Delhi-Meerut Route पर Rapid Rail Project पर काम कर रहा है। इसका एक Station New Ashok Nagar (Delhi) होगा। यहां से Jewar तक Rapid Rail चलाने की तैयारी है। Report बताती है कि यह Section करीब 50 KM का होगा। IGI Airport से इसकी दूरी 88 KM होगी। इसमें से 22 KM Underground Track होगा। अगर इस Route पर Rapid Rail चल जाती है तो Jewar से IGI Airport 50 मिनट में पहुंच जाएंगे। इस पर 8680 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Project के लिए पैसे का इंतजाम करना सबसे बड़ी समस्या है

                                                     इस Route को बनाने में खर्च बहुत अधिक है। इसके चलते यह प्रस्ताव अब Yamuna Authority ने फिर Central Govt. को भेजा है। ताकि इस पर funding केंद्र सरकार कर दे और यह Track बन जाए। दोनों Airport के बीच Transportation कम समय में हो सके, इसके लिए यह Option बेहतर है। इस Project में जमीन की दिक्कत नहीं आएगी। Noida-Greater Noida Expressway किनारे-किनारे इसे लाया जाएगा और आगे Yamuna Expressway की Service Road पर से इसे गुजारने की तैयारी है.

                                                        Yamuna Expressway वे Industrial Development Authority के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने कहा, रेपिड रेल के लिए फिर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें New Ashok Nagar से Jewar तक Rapid Rail का प्रस्ताव है। केंद्र सरकार की Guideline के तहत आगे बढ़ेंगे।

Yamuna Authority इन तीन Options पर भी विचार कर रहा है 

 Elevated Road: 

Delhi-Mumbai Expressway से इस Elevated Road को जोड़ा जाएगा। राइट्स की रिपोर्ट बताती है कि यह Mahipalpur Underpass से शुरू होगी। Maujpur (चंदावली) के पास Junction बनेगा। यह Elevated Road 78 KM लंबी होगी। इस पर 440 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 6 Lane की Proposed इस रोड से 50 मिनट में Jewar से IGI Airport पहुंच जाएंगे। इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास लंबित है.

 Metro: 

Jewar से Greater Noida तक Metro का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। इसे Knowledge Park से Jewar तक बनाना है। Knowledge Park से इसे DMRC की लाइन से जोड़ने के लिए दो विकल्प हैं। DMRC की एक लाइन Airocity से तुगलकाबाद तक है। इस लाइन Tughlakabad से Noida Sec-142 तक लानी है। यह करीब 15 KM का Track होगा। इसके अलावा Greater Noida (Jewar वाली लाइन) से Noida Sec-142 तक 11 KM का Track बनाना होगा। दोनों काम होने से DMRC की लाइन से IGI Airport पहुंच जाएंगे। इसके निर्माण में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे एक घंटे में Jewar- IGI Airport पहुंच जाएंगे.

Roads:- 

Jewar को IGI Airport से जोड़ने के लिए Eastern Peripheral Expressway का भी सहारा लिया जाएगा। IGI Airport से रेवाड़ी रोड होते हुए तारु के पास Peripheral Expressway से जोड़ देंगे। यहां से चंद्रहाट (Palwal) तक आएंगे। पलवल-खुर्जा (यह बना हुआ है) मार्ग से Jewar आ जाएंगे। दोनों एयरपोर्ट की यह दूरी करीब 72 KM होगी। इस रूट पर काफी काम पहले से पूरा है। इस Connectivity के लिए करीब 800 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे भी 50 से 60 मिनट में दोनों Airport की दूरी तय हो सकेगी.


The best investment opportunity in this location. 

CLICK HERE.



कोई टिप्पणी नहीं: