.


सोमवार, 28 सितंबर 2020

Jewar Airport से Delhi तक आएगी Rapid Rail

                                                   Jewar International Airport को Rapid Rail  से Connectivity देने के लिए Funding Pattern प्रारूप केंद्र सरकार तय करेगी। इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। Delhi से Jewar Airport को Rapid Rail से जोड़ने पर साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इस खर्च को Yamuna Authority अकेले वहन करने में सक्षम नहीं है। Project Cost में Partnership तय करने के लिए यह Notification भेजा गया है।



                         Jewarमें बनने वाले International Airport को Delhi-NCR से Connectivity के लिए राइट्स से Multi Model Transport Study कराई गई थी। Agency ने Airport को Rapid Rail से connect करने का सुझाव दिया था। दिल्ली सराय काले खां-मेरठ Rapid Rail Rout  को अशोक नगर स्टेशन से Jewar Airport को जोड़ने का सुझाव दिया था। इससे Jewar Airport IGI Delhi के साथ-साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी जुड़ जाएगा।

Jewar Airport- IGI Delhi  के बीच 53 मिनट में तय होगा सफर

                      यह रूट करीब 88 KM लंबा होगा। इसमें 22 किमी भूमिगत व 62 किमी Elevated Track  होगा। इस रूट के बनने से Jewar Airport से IGI Delhi के बीच 53 मिनट में आवाजाही हो सकेगी। इस रूट के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती निर्माण लागत को लेकर है। पूर्व में यह प्रस्ताव NCR परिवहन निगम (NCRTC) को भेजा गया था, लेकिन निगम ने इस रूट को अव्यवहारिक बताते हुए Authority को लौटा दिया था।

निर्माण पर 8680 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान 

                                                     इसके निर्माण पर 8680 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान लगाया गया है। यह राशि अकेले Yamuna Authority वहन करने में सक्षम नहीं है। केंद्र को प्रस्ताव भेजकर Rapid Rail के Jewar Airport Route के निर्माण का Funding Pattern तय करने का अनुरोध किया गया है।

                                                    Yamuna Authority एवं Noida International Airport Company Limited के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि राइट्स ने दिल्ली से Jewar Airport की Connectivity के लिए Rapid Rail का सुझाव दिया है। इस रूट के निर्माण पर साढ़े आठ हजार करोड़ से अधिक लागत का अनुमान है। Funding Pattern तय करने के लिए केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।

Expressway के किनारे से ले जाने की योजना

                                                                    Ashok Nagar से Jewar International Airport तक Rapid Rail का Track निर्माण करने की योजना है। Ashok Nagar से ट्रैक Gautambudh Nagar में प्रवेश करेगा। Graeter Noida- Noida Expressway से होते हुए Greater Noida तक व यहां से Yamuna Expressway के समानांतर Jewar Airport तक रूट सुझाया गया है। इसके बनने सेNoida, Greater Noida व Yamuna City भी Rapid Rail से जुड़ जाएंगे।


For Best and Safest Investment in This Location. 

VISIT HERE.


कोई टिप्पणी नहीं: