Film City, International Airport और तीन World Class Highway Greater Noida की सूरत बदल देंगे। Yamuna Authority के सेक्टर-21 में Filmcity के लिए बिजली, पानी, connectivity जैसी जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। अपनी विरासत को समेटे Mathura, Agra, Jaipur जैसे शहर यहां से नजदीक हैं। ये शूटिंग के लिए बेहतर माने जाते हैं। Industrial City होने के चलते यह इलाका Commercial Activities का भी केंद्र बन जाएगा। इस इलाके में विकास कार्य भी तेज हो जाएंगे।
Yamuna Authority ने सेक्टर-21 में Filmcity बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को दिया। सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया है। फिल्म सिटी Yamuna Expressway, Eastern Peripheral Expressway and Noida Greater Noida Expressway से करीब है। Noida International Airport Jewar यहां से मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर है। इन Projects से इलाके में विकास कार्य तेज होंगे। Filmcity बनने से इससे जुड़े उद्योग भी यहां आएंगे। इससे ना केवल Employment बढ़ेगा बल्कि Investment भी अधिक आएगा।
Filmcity बसने से यहां Development की गति और तेज होगी। Yamuna Authority क्षेत्र में देसी-विदेशी कंपिनयां अपनी Units लगाने जा रही हैं। International Airport व Multi Model Connectivity पर काम चल रहा है। यहां तक Metro भी जाएगी। Filmcity बनने से यह इलाका Tourism क्षेत्र में भी बदलेगा। इस इलाके में Employment Opportunities भी बढ़ेंगे।
Commercial Activities का केंद्र बनेगा
Yamuna Authority क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां, International Airport और अब Filmcity आने से यह इलाका Commercial Activities का केंद्र बन जाएगा। यहां पर World Class Electronic City बसेगी। MRO (विमानों का Maintainance, Repairing and Overwhelming) Hub बसाने की तैयारी है। सरकार यहां पर Commercial Cities भी बसाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में यह इलाका ना केवल NCR में बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान बनाएगा।
विरासत को समेटे शहरों में पहुंचना आसान
Yamuna Authority क्षेत्र से मथुरा, वृंदावन, आगरा व जयपुर जैसे शहरों में आसानी से पहुंचा जा सकता है। प्राचीन विरासत को समेटे इन शहरों में पहले से फिल्मों की शूटिंग होती आ रही है। इन शहरों में पहुंचने के लिए बेहतर Connectivities हैं।
सुविधाओं पर रहेगा जोर
करीब एक हजार एकड़ में बसने वाली Filmcity में Studios, Outdoor Location, Special Studio, Shopping Complexes, Food Court समेत तमाम Facilities होंगी। इसके अलावा यहां पर Technical और Sound Services को लेकर भी काम किया जाएगा। यहां पर Film Production से जुड़ी सभी Facilities दी जाएंगी ताकि निर्मााता यहां पर फिल्म बन सकें।
यमुना सिटी के सेक्टर-21 में Filmcity बसाई जाएगी। सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब शासन के निर्देशों के अनुसार काम किया जाएगा। Filmcity बनने से इलाके में बड़े बदलाव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें